05

RK और बेला की first kiss

बाकी आप सब मेरे इस नए कहानी को अपना प्यार और सपोर्ट देते रहना।। नोबेल से जुड़े सारे अपडेट्स को जानने के लिए मेरे व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े 👇👇

सेकंड चैप्टर के लिए पोल में पार्टीसिपेट करे।

गर्ल्स हॉस्टल ,

बेला का रूम ,

शाम का वक्त

कॉलेज से लौटते वक्त बेला का चेहरा थका हुआ था, पर उसकी आंखों में कुछ बेचैनी साफ झलक रही थी। जैसे ही वो हॉस्टल के अपने कमरे में पहुंची, दरवाज़ा खोला तो तीनों रूममेट्स—श्रुति, दीपाली और रेशमा ,उसका बेसब्री से इंतज़ार कर रही थीं।

श्रुति उत्साहित होकर कहती हैं,"

"लो आ गई आज की हीरोइन! यार तेरा नाम तो पूरे कैंपस में गूंज रहा है"।

फिर रेशमा थोड़ा चौंकते हुए बेला से पूछती हैं,"

"तूने सच में RK की गैंग को जवाब दिया? किस्मत है तेरी कि अब तक तुझे हॉस्टल से निकाला नहीं गया।"

वहीं दीपाली थोड़ी चिंता के साथ कहती है,"

"लेकिन सुनो, मस्ती अपनी जगह, RK से बचकर रहना। वो सिर्फ स्टूडेंट नहीं है, एक अलग ही नाम है उसका यहाँ। और सबसे बड़ी बात—उससे उलझने का मतलब है मुसीबत को अपने गले डालना "।

वहीं बेला चुपचाप अपने बैग को साइड में रखती है और पानी पीती है। और सबकी तरफ ऐसे देखती है, जैसे उसने किसी की कोई भी बात को सुना ही न हो।।

बेला धीरे से मन ही मन कहती हैं,"

"मैं किसी से नहीं डरती। और जिसने जैसा किया है, उसे जवाब ज़रूर मिलेगा… सही वक्त आने पर।"

फिर वो किसी के भी बातों का ज्यादा जवाब दिए बिना वहां से चली जाती है।।

वहीं तीनों लड़कियां एक-दूसरे को देखते हुए थोड़ी असहज हो जाती हैं। क्योंकि उन्होंने बेला से इतनी बेरूखी की उम्मीद नहीं की थी।।

फिर भी श्रुति धीरे से कहती हैं,"

"तू बिल्कुल अलग है बाकी लड़कियों से। लेकिन RK… वो अलग किस्म का लड़का है। थोड़ा रहम कर अपने आप पर।"

फिर रेशमा हँसते हुए कहती है,"

"चलो छोड़ो, आज पहली रात है यहाँ की। चलो सब मिलकर मैगी बनाते हैं।"

ये सुनकर बेला भी थोड़ी नॉर्मल हो जाती हैं। फ़िर कहती हैं,"

"मैगी चलेगा… लेकिन पहले थोड़ा सुकून चाहिए… बहुत शोर सुन चुकी हूँ आज।"

सारी लड़कियां उसकी बात समझती हैं और माहौल थोड़ा हल्का कर देती हैं। लेकिन सभी के मन में एक सवाल चल रहा था कि आखिर अब Rk क्या करेगा?

क्योंकि उन्हें जहां तक पता था कि Rk किसी को नहीं छोड़ता है। यहां पर तो बेला ने उसके गैंग की बोलती ही बंद कर दी थी।।

वे सभी लड़कियां मन ही मन बेला के लिए प्रार्थना करने लगती है।।

अगली सुबह ,

सुबह की हल्की धूप फैली हुई थी। स्टूडेंट्स आ-जा रहे थे, लेकिन कॉलेज के मेन गेट पर जैसे ही बेला और काजल पहुंचीं, RK की गैंग ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया।

मयंक हाथ फैलाते हुए, मुस्कुराता है और कहता है,"

"ओ ओ... देखो तो कौन आई है! वही छोरी जिसने कल हमारी पूरी इज़्ज़त की धज्जियाँ उड़ा दी थीं।"

तभी अचानक से विकास काजल की ओर बढ़ते हुए, उसका बैग खींच लेता है।।

"अरे बैग तो ज़रा चेक करें मैडम का... कहीं इसके अंदर भी बहादुरी की कोई किताब रखी हो!"

काजल डर के मारे पीछे हटती है, लेकिन बेला उसका हाथ पकड़ कर सामने खड़ी हो जाती है।

बेला उन सबको देखते हुए सख्त लहज़े में कहती हैं,"

"बैग छोड़ दो। वरना जो कल हुआ, उससे भी बुरा होगा आज।"

बेला की बात सुनकर युविका उसका मखौल उड़ाते हुए कहती हैं,"

"अरे वाह! बहादुरी देख रहे हो , इस लड़की की, RK के नाम पर भी काँपती नहीं ये। वैसे RK को जानती भी हो क्या? उसका नाम सुनकर तो अच्छे-अच्छों की रगें ढीली हो जाती हैं।"फिर तुम क्या चीज हो?

Rk की गैंग से पंगा लेकर तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है,Miss बहनजी!!

तभी मयंक तेज़ आवाज़ में सबसे कहता है,"

"और ये... ये गाँव की लड़की हमें आँखें दिखा रही है। चलो, सबक सिखाओ इसे।"ये कहते हुए उसकी तरफ ही बढ़ने लगता है।।

तभी गैंग की दूसरी लड़की जिसका नाम रूबी है, वो कहती हैं,"

जो घुटनों पे नहीं आती, उसे सीधा करना अच्छे से आता है हमें!"

वहीं विकास भी बेला की ओर झुकते हुए, ताना मारते हुए कहता है,"

"चलो मैडम, घुटनों के बल बैठो और माफ़ी माँगो... वरना आज तुम्हारा स्वागत ख़ास अंदाज़ में होगा।"

वहीं काजल उनके बिहेवियर से डर जाती हैं और बेला से फुसफुसाते हुए कहती है,

"बेला, चलो यहाँ से... ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।"

वहीं बेला अब भी शांत और सहज होकर खड़ी हुई थी।। वो तो बस अपने सामने खड़े इन लोगों को देख रही थी जो उनको भुला भला बोलने में लगे हुए थे।।

वहीं युविका और उसकी गैंग के बाकी लड़के-लड़कियाँ अब पूरी तरह से बेला को सबक सिखाने के मूड में आ गए थे।

तभी युविका तेज़ी से आगे बढ़ते हुए कहती है,"

"बहुत हो गया ड्रामा... अब ये ‘झाँसी की रानी’ हमारे हाथों से नहीं बचेगी। चलो पकड़ो इसे!"

वो और दो और लड़कियाँ, रूबी और निकिता—बेला की ओर बढ़ती हैं। लेकिन बेला की नज़रें अब और डरी हुई नहीं थीं। वो जस का तस खड़ी हुई थी। जिसे देखकर सभी शॉक्ड हो गए थे।। वही युविका और बाकी लड़कियां जैसे ही युविका ने उसका कंधा पकड़ने के लिए आगे बढ़ी।

वैसे ही बेला ने दाएं कंधे से उसका हाथ झटक कर दूसरी तरफ मुड़ जाती हैं और बड़े ही शांत तरीके से कहती है,"

"हाथ लगाने से पहले सोचना चाहिए था, कि कहीं ये हाथ ही न तुमसे अलग हो जाए!"

वहीं अपना वार खाली होते देख युविका गुस्से से बौखला गई और गुस्से से झुंझला पड़ी।

वहीं बेला एक फुर्तीली चाल से थोड़ा पीछे हटी और फिर दाएं तरफ मुड़ते हुए उस छोटे से गैप से निकल गई जहाँ विकास खड़ा था। जो युविका का वार खाली होते देख उसे पकड़ने की कोशिश करने वाला था।।

बेला को अपनी पकड़ से निकलते हुए देखकर विकास हड़बड़ाते हुए कहता है,"

"अबे! रुको... ये तो भाग गई!"

वहीं रूबी कहती हैं,"

अरे! ये तो इतनी पतली है, साँप की तरह हमारे हाथ से फिसल गई!"

वहीं बेला ने एक तेज़ नजर उन सब पर डाली, जैसे कह रही हो"तुम सब साथ हो, फिर भी मेरा कुछ नहीं कर सकते।"

वहीं काजल हैरान होकर, उसके पीछे-पीछे दौड़ते हुए कहती है,"

"बेला...! रुक. रुक तो.. मैं भी आ रही हूं!"ये कहते हुए वो हाफ रही थी।।

वहीं मयंक बेला की फुर्ती देखकर थोड़ा हँसते हुए कहता है,"

"ओये क्या लड़की है ये! एकदम ‘फायर’ टाइप... समझा ही नहीं हमने!"

वहीं मयंक को बेला की तारीफ करते हुए देखकर युविका गुस्से में दांत पीसते हुए कहती है,"

"RK को आने दो... तब देखेंगे कि ये अकड़ कैसे टूटती है!"

तभी बेला पीछे मुड़ी, एक पल के लिए रुककर उन सभी को देखते हुए तीखे स्वर में बोली,"

"RK आए... या उसकी पूरी फौज, मैं किसी से नहीं डरती!"

इतना कहकर वो काजल के साथ दौड़ते हुए निकल जाती है, और पीछे खड़े सारे गैंग में खामोशी फैल जाती है—जैसे एक मामूली-सी दिखने वाली लड़की ने उनके अहंकार को ठोकर मार दी हो।

बेला की बात सुनकर युविका और बाकी सभी लड़कियों का खून खौल उठा और वे सभी तेजी से उसके पीछे दौड़ पड़ी।

बेला तेज़ी से दौड़ रही थी… उसके पीछे युविका और उसकी गैंग की कुछ लड़कियाँ उसे पकड़ने के लिए दौड़ रही थीं।

युविका चिल्लाकर कहती हैं,"

"भागो मत, बहुत तेज़ उड़ रही हो आजकल!"एक बार पकड़ में आ जा, फिर बताती हूं कि मैं क्या चीज हूं।

वहीं बेला दौड़ रही थी। जिसके बाद वो उन लोगों से पीछा छुड़ाने के लिए तेजी से दूसरी साइड मुड़ गई … लेकिन तभी —

धड़ाम!!

की आवाज़ से वो किसी से इतनी ज़ोर से टकराई कि संतुलन खो बैठी… और अगले ही पल वह उस लड़के के साथ नीचे गिर गई। नीचे वो लड़का और बेला उसके ऊपर गिरी हुई थी। और दोनो के होठ आपस में मिल गए थे।। एक अजीब सी सिहरन और करंट सा दोनो के शरीर में दौड़ गया था।।

एक पल के लिए जैसे सब कुछ रुक गया था ।बेला की साँसें थमी हुई थीं। उसकी आँखें सामने वाल लड़के के चेहरे को पहचान चुकी थीं…

जी हां ये लड़का और कोई नहीं बल्कि RK उर्फ रिवांश कुंद्रा था, जो अभी अभी कॉलेज आया हुआ था।। उसने जब सामने अपनी गैंग को किसी के पीछे भागते हुए देखा था तो वो भी जल्दी से उनकी तरफ़ ही आ रहा था।। लेकिन गलती से उसकी टक्कर बेला से हो गई।।

उन दोनों को एक दूसरे के ऊपर और इतने करीब देखकर कुछ लड़कियां तो जलन के मारे पागल ही हो रही थी। वही युविका का मन तो बेला को जान से मारने का कर रहा था क्योंकि वो RK को काफी लंबे समय से पसंद करती थीं।

लेकिन RK कभी भी उसे भाव ही नहीं देता था। लेकिन युविका ने हार नहीं मानी थी और उसने RK के करीब रहने के लिए उसकी गैंग ज्वाइन कर ली और उसके ऑर्डर्स फॉलो करने लगी। इस उम्मीद में ,कि कभी तो RK उसके तरफ ध्यान देगा और उसे अपनाएगा।।

लेकिन आज बेला ने आते ही ना सिर्फ RK के ऊपर थी, बल्कि उसने तो उसके होठों को अपने होठों से kiss भी कर लिया था। जिस पर सिर्फ और सिर्फ़ उसका हक था। इसलिए वो गुस्से से फटने को तैयार थी।।

वहीं अब तक RK और बेला दोनो एक दूसरे के ऊपर से उठ चुके थे। दोनो के बीच अजीब सी आकर्डनेस छा गई थी।।

RK अपने कपड़े झाड़ते हुए, थोड़ी रूड तरीके से कहता है,"

"देखो, गलती से टकराई हो, तो 'सॉरी' कह दो और निकल लो।

वहीं बेला जिसने अपने अतीत को एक बार फिर से सामने देखकर शॉक्ड थी।उसकी आँखों से आंसू छलकने को तैयार थे, लेकिन उसने उन्हें रोक लिया। उसकी साँसें तेज़ थीं, दिल काँप रहा था… मगर चेहरे पर एक हिम्मत की परत चढ़ी थी।

Rk की बात सुनकर गुस्से से कांप उठी। उसका मन कर रहा था कि एक झन्नाटेदार थप्पड़ इस इंसान के चेहरे पर दे मारु। लेकिन किसी तरह से खुद को काबू करने के बाद वो वहां से बिना किसी को भी कुछ बोले फौरन भाग जाती हैं।।

उसे यू कुछ भी न बोलते हुए और सीधे भागते हुए देखकर RK की आइब्रोज सिकुड़ जाती हैं और वो अपने मन में कहता है,"इसे क्या हुआ? ऐसा क्यों बिहेव कर रही थी।

लेकिन तभी अचानक से अभी अभी हुए इंसिडेंट को याद करते हुए मन ही मन कहता है,"मेरी kiss से शर्मा कर चली गई। आखिर RK का charm ही ऐसा है कि हर लड़की फिसले हुए बिना रह नहीं सकती है।।

वैसे ये kiss इतना बुरा भी नहीं था, ये सब सोचते हुए वो अपना होठ सहलाने लगता है जहां पर अभी अभी बेला के होठों का स्पर्श हुआ था।।

डियर रीडर्स मैंने ये कहानी थोड़ी यूनिक तरीके से लिखने की कोशिश की है। इसमें आपको कोई बेचारी टाइप्स लड़की देखने को नहीं मिलेगी। बल्कि सभी को उनके मुंह तोड़ जवाब देने वाली लड़की मिलेगी। जिसे सोच और पढ़कर आप हैरान हो जाओगे।।

बाकी आप सब मेरे इस नए कहानी को अपना प्यार और सपोर्ट देते रहना।। नोबेल से जुड़े सारे अपडेट्स को जानने के लिए मेरे व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़े 👇👇

जय भोलेनाथ 🙏 🙏

Write a comment ...

Mishi's vibe

Show your support

Hello Guys, please support me.

Write a comment ...